बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- रहुई बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की हुई शुरुआत 20 फुटपाथी व दुकानों के अतिक्रमित करकट को हटाया फोटो : रहुई टॉउन : रहुई बाजार में शुक्रवार को बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त कराते कर्मी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से बाजार में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गयी। खिरौना मोड़ से लेकर बजरंगी मोड़ और बस स्टैंड से होते हुए यूनियन बैंक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर से सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाए गये टीन, करकट और अन्य अस्थायी ढांचों को उखाड़कर हटाया गया। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि सोमवार तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.