बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- रहुई, निज संवाददाता। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में सफाई कार्य से जड़े कर्मियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही रहुई की रैकिंग बेहतर करने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिये गये। स्वच्छता पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ने कहा कि कचरे के ढेर को हटाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गली-मोहल्लों में नियमित रूप से झाड़ू लगाने को कहा गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण, नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण है। सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमलोगों से भी इस काम में सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.