बिहारशरीफ, मई 19 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के पुनहा फीडर में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम के छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे जुड़े पुनहा, बरांदी, बलिया बिगहा, जगतनंदपुर, सोसंदी समेत आसपास के दर्जनों गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रहेगी। जेई ने बताया कि बिजली के तार से सटे पेड़-पौधों की छंटाई के कारण बिजली बाधित रहेगी। बरसात से पहले लाइन क्लीयर करने का काम किया जाएगा। शाम छह बजे से बिजली बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की। (रहुई से रंजीत कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...