बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- रहुई अस्पताल में कौन चिकित्सक की ड्यूटी कब, नहीं लगा डिस्प्ले बोर्ड डीएम ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के नाम डिस्प्ले कराने का दिया था आदेश डीएम के आदेश पर भारी पड़ रहे रहुई अस्पताल के प्रबंधक व प्रभारी भीषण गर्मी में कड़ी धूप में लाइन में लगकर मरीजों को दवा लेने की विवशता फोटो : रहुई अस्पताल : रहुई अस्पताल का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत सभी अस्पतालों में चिकित्सों की ड्यूटी का रोस्टर डिस्पले बोर्ड पर प्रसारण कराने का विभागीय है। लेकिन, रहुई अस्पताल में कौन चिकित्सक की ड्यटी कब, इसकी डिस्प्ले बोर्ड पर डिस्प्ले नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण पंकज कुमार, सोहन कुमार व अन्य ने बताया कि अन्य अस्पतालों में डिस्प्ले बोर्ड पर चिकित्सकों के साथ ड्यूटी पर तैनात स...