बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड में 2224 राशन कार्डधारकों को अपात्रता के संदेह में नोटिस जारी किया गया है। एमओ अश्विन कुमार मंगलम ने बताया कि जिन परिवारों की आय 1.20 लाख से अधिक है, जिनके पास चार पहिया वाहन, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि या पक्का मकान है, उन्हें नोटिस भेजा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका कार्ड रद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...