लखीसराय, जून 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लखीसराय थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- रहुआ रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तारकार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रहुआ रोड क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को अवैध बालू परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका और उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बिना वैध दस्तावेज के बालू का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक ऋष...