लखनऊ, मार्च 28 -- रहमीबाद में हेपेटाइटिस-बी कांड की जांच में लीपापोती की जा रही है। अभी तक सभी रक्तदाताओं की हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकी। लोहिया संस्थान में सभी रक्तदाताओं की रिपोर्ट कैसे पॉजिटिव आई? इसकी पड़ताल की जहमत अभी तक किसी ने नहीं उठाई। जबकि केजीएमयू में अलग-अलग तकनीक से रक्तदाताओं की जांच की गई। न्यूक्लियर एसिड टेस्ट (नैट) तकनीक से की गई जांच में चार लोगों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। बीते 24 फरवरी को रहीमाबाद मुंशीखेड़ा स्थित संत निरंकारी समागम की तरफ से धार्मिक आयोजन किया गया था। इसमें दीक्षा से लेकर दूसरे आयोजन हुए थे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया था। जिसमें चार गांव के 19 लोगों ने रक्तदान किया था। इनकी जांच बलरामपुर अस्पताल व लोहिया संस्थान में की गई थी। बलरामपु...