लखनऊ, मार्च 9 -- रहीमाबाद में हेपेटाइटिस-बी की बीमारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बीमारी फैलने का रहस्य बरकरार है। ऐसे में ग्रामीणों में संक्रमण को लेकर डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द संक्रमित, उनके परिवारीजन व आस-पास के लोगों की जांच कराने की मांग की है। मुंशीखेड़ा स्थित संत निरंकारी समागम की तरफ से 24 फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। रहीमाबाद के चार गांव के 19 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया था। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई थी। सभी ब्लड यूनिट की जांच में हेपेटाइटिस-बी की पुष्टि हुई थी। ये जांचें बलरामपुर अस्पताल और लोहिया संस्थान में हुई थीं।नमूने जांच के लिए अब केजीएमयू भेजे गएमुंशीखेड़ा के रक्तदान शिविर में खून देने वालों के सैंपल की बलरामपुर और लोहिया...