लखनऊ, मार्च 17 -- रहीमाबाद में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को बाकीनगर गांव में स्थित सीनियर बेसिक विद्यालय के गेट के सामने कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार राजू को दौड़ा लिया। कुत्तों के दौड़ाने से राजू की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह गिर गया। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव के लिए दौड़े ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे राजू को उठाया और कुत्तों को खदेड़कर कर भगा दिया। उसे ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक सीनियर बेसिक विद्यालय के गेट के सामने कुत्तों का झुण्ड जमा रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक ये कुत्ते सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर झपट पड़ते हैं। कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। मंगलवार दोपहर बाइक सवार राजू किसी काम से दौलतपुर की तरफ़ से रहीमाबाद आज रहे थे। तभी कुत्तों के झुंड ने उन्ह...