लखनऊ, मार्च 17 -- रहीमाबाद के ग्रामीणों में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने लोहिया संस्थान और बलरामपुर अस्पताल की जांच में पॉजिटिव मिले चार और ग्रामीणों के खून के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों की जांच केजीएमयू में कराई जाएगी। बुधवार को खून के नमूने भेजे जाएंगे। 24 फरवरी को रहीमाबाद के चार गांवों के 19 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया था। बलरामपुर अस्पताल की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई थी। रक्तदान के बाद अस्पताल में संक्रमण की पहचान के लिए जांच की गई। तीन नमूनों में हेपेटाइटिस बी संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने लोहिया संस्थान के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग से सभी 19 नमूनों की जांच कराने का फैसला किया। यहां जांच में सभी नमूनों में संक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.