दरभंगा, फरवरी 16 -- ताजपुर। ताजपुर के रहीमाबाद निवासी संजीव कुमार शर्मा व कुमारी शकुंतला के पुत्र विशाल कुमार ने शोध के लिए चयनित होकर अपने प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। विशाल का चयन प्रतिष्ठित स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ एकेडमिक एंड रिसर्च कोलैबोरेशन परियोजना के तहत शोध कार्य के लिए हुआ है। वर्तमान में विशाल कुमार आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी के तीसरे वर्ष के छात्र हैं। इस स्पॉन्सरशिप के माध्यम से ये अगले तीन महीनों तक बेल्जियम में रहकर अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाते हुए विश्व स्तरीय तकनीकों पर काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...