रहीमपुर में लव-कुश कार्यकर्ता सम्मेलन आज , तैयारियां पूरी
खगडि़या, जून 27 -- खगड़िया नगर संवाददाता। जिले के रहीमपुर स्थित गोल्डन विवाह भवन में शनिवार सुबह 11 बजे से लव-कुश समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी लव-कुश समाज के नेता सुमन पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, आगामी रणनीति तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.