रुडकी, जनवरी 10 -- रहीमपुर फाटक के पास फिर से ग्रामीणों ने नाले की निकासी को बंद कर दिया है। नाले की निकासी बंद करने के बाद विवाद और गहरा गया है। नगर निगम ने इस संबंध में सोमवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। मेयर अनीता देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस और नगर पालिका के ईओ भी शामिल रहेंगे। गुरुवार के दिन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर निगम की टीम ने भारी विरोध के बीच जेसीबी की मदद से रहीमपुर फाटक के पास तीन जगहों पर बंद नाले की निकासी को खुलवाया था। रहीमपुर तथा पनियाला आदि क्षेत्र के लोगों ने इसका काफी विरोध किया था। आरोप है कि नाले की निकासी नगर निगम उनके क्षेत्र में कर रहा है। जिससे उनके यहां जलभराव की समस्या पैदा हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.