हमीरपुर, मई 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सरकारी कार्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। ज्यादातर वॉटर कूलर खराब पड़े हैं। फरियादियों के लिए कहीं घड़े रखे गए हैं तो कहीं सालों से गंदी पड़ी सीमेंट की टंकियों से ही पानी की आपूर्ति हो रही है। कुछ विभागों में स्थिति ठीक है, लेकिन कुछ की ज्यादा खराब है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बुधवार को सरकारी कार्यालयों में गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था की पड़ताल की。 यह भी पढ़ें- सरकारी कार्यालयों में वाटर कूलर बने शोपीस राहगीर हो रहे परेशानपानी के लिए किचकिच बिजली ऑफिस में ही पानी को लेकर किचकिच अमन शहीद स्थित विद्युत वितरण केंद्र में पानी का संकट साफ तौर पर दिखाई दिया। यहां लगा वॉटर कूलर खराब था। इसकी टोटियां तक गायब कर दी गई थीं। वॉटर कूलर के पीछे पानी की सीमें...