शामली, जून 21 -- चौसाना। गोविंद सैनी हत्याकांड को करीब डेढ महीने का समय बीत चुका है लेंकिन पुलिस हत्याकांड मे किसी निश्कर्ष पर नही पहुंची है। एक ओर पुलिस ने हत्याकांड को ठंडे बस्ते मे डाल दिया है तो वही दूसरी ओर परिजनो का हौसला और धैर्य टूट चुका है । हत्याकांड के खुलासे की आस छोड चुके है। सवाल उठता है कि आखिर किस बडे गिरोह ने बेहद शातिराना तरीके से गोविंद की हत्या को अंजाम दिया,जिस कारण पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंच सकी। लक्ष्मीपुरा के आईटीआई छात्र गोविंद सैनी हत्याकांड को आज पूरा डेढ महीने बीत चुका है, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद पुलिस की जांच टीमों के हाथ कुछ नही लगा। यह भी पढ़ें- हत्या के मामलों में भटक रहे वादी रसूलाबाद पुलिस कर रही मनमानी पूछताछ के नाम पर कई ग्रामीणों के साथ भी सख्ती की गई ,जिसका ग्रामीण विरोध भी कर चुके है, लेकिन इसके...