रहस्यमय हाल में किशोर घर से लापता, तलाश शुरू
बस्ती, मई 30 -- बस्ती। शहर कोतवाली के सुपेलवा मोहल्ले से एक 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है। सुपेलवा निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनका गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर से कहीं निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की। नात-रिश्तेदारों के साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वह घर से कपड़े, बैग व मोबाइल अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.