बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से कहीं चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पालकोट से किशोरी लापता, थाना में शिकायत दर्ज यह भी पढ़ें- रहस्यमय परिस्थितियों में एक ही गांव की दो किशोरियां लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.