बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने रहस्यमय ढंग से दो सहेलियों के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाली एक किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री और उसकी 14 वर्षीय सहेली गत नौ जनवरी को बिना कुछ बताएं अपने-अपने घरों से कहीं चली गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। वाल्टरगंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.