देवघर, मार्च 19 -- सारवां (देवघर)। सारवां थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव निवासी चतरा में कार्यरत एसएसबी जवान 32 वर्षीय प्रह्लाद कुमार पिता विद्यानगर सिंह की रहस्यमय परिस्थिति में गोली लगने से परिजन स्तब्ध हैं। एसएसबी जवान के मौत की खबर से गांव सहित क्षेत्र में मातम पसर गया है। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना को लेकर मृतक के चाचा सह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामकिशोर सिंह द्वारा बताया गया कि मंगलवार शाम में प्रह्लाद ने अपनी पत्नी और बेटी से मोबाइल पर बात की। उस वक्त सब ठीक था। रात करीब 8 बजे चतरा से फोन से सूचना मिली की उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। बताया कि प्रह्लाद की मौत किस कारण से हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कहा कि वे लोग स्पष्ट कारणों का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया है कि गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.