देवघर, अप्रैल 7 -- चितरा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के दुधिचुआं गांव निवासी भानु मंडल का 21 वर्षीय पुत्र दिनेश मंडल रविवार 5 अप्रैल की सुबह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक लापता हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार दिनेश मंडल रविवार सुबह करीब नौ बजे रोज की तरह नाश्ता कर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। पहले परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि दिनेश मोटरसाइकिल गैराज में काम करता था और कभी-कभी ट्रक में खलासी के रूप में भी काम करता था। चिंताजनक बात यह है कि वह घर से निकलते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.