महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक ही गांव की दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे दोनों किशोरियां गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक चौराहे की ओर गई थीं। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- एक ही गांव के तीन किशोर लापता, हो रही तलाश पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.