गाजीपुर, मार्च 31 -- जखनिया। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनिया गोविंद गांव निवासी अधिवक्ता दिलीप कुमार सोमवार को रोज की तरह घर से निकले लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। उनके घर न पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया। लापता अधिवक्ता ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमे पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और दुनिया छोड़ने की बात कहीं है। मामले में पुलिस अधिवक्ता की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार प्रतिदिन की भांति अपने कार्य के लिए गाजीपुर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसी बीच सिधौना चौकी क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर उनकी बाइक और बैग लावारिस हालत में चौकी प्रभारी बरामद किया। चौकी पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाते हुए भुड़कुड़ा कोतवाली को सूचित किया। परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार का अपनी पत्न...