रहस्यमय तरीके से सिंचाई विभाग का हेल्पर गायब
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- लखीमपुर। शारदा बैराज पर ड्यूटी करने के लिए घर से निकले सिंचाई विभाग के हेल्पर अख्तर अली रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। उनकी बाइक हेलीपैड पर लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। परिजनों ने शारदा नगर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है। क्वार्टर नंबर 31 शारदा नगर में रहने वाले अख्तर अली सिंचाई विभाग खंड प्रथम में हेल्पर के पद पर काम करते हैं। बताया जाता है कि उनकी ड्यूटी शारदा बैराज पर लगी थी। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह घर से निकले और शारदा बैराज पर पहुंचे। यही से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को अख्तर अली की बाइक शारदा बैराज हेलीपैड के पास खड़ी मिली। परिजनों ने इधर-उधर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.