रहस्यमय ढंग से 12 वर्षीय छात्र लापता, स्कूल जाते हुए छोटे भाई को अचानक वापस भेजा था घर
श्रावस्ती, जुलाई 17 -- यूपी के श्रावस्ती में अचानक एक बच्चा लापता हो गया। बच्चा अपने भाई के साथ स्कूल जा रहा था। लेकिन अचानक उसने अपने भाई को घर वापस जाने को कह दिया। इसके बाद वो अचानक से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनकापुर खुर्द के मजरा खेवनाए निवासी एक 12 वर्षीय छात्र स्कूल जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के गांवों में तलाश के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने गिलौला थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश की मांग की है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मनकापुर खुर्द के मजरा खेवनाए निवासी अब्दुल रशीद उर्फ शोभा का 12 वर्षीय पुत्र दिलशाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने छोटे भाई मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.