पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मो अब्दुल जलील गुरुवार को सकुशल अपने घर लौट आए। उनके लौटने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। इससे पहले उनकी पत्नी ताजखेड़ा खातून ने पति की सकुशल बरामदगी को लेकर मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया था। अब्दुल जलील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार को वे सीएसपी के कार्य से दो लाख रुपये लेकर निकले थे। रानीपतरा ओवरब्रिज स्थित रेलवे गुमटी के पास पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके चेहरे पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उन्होंने खुद को नेपाल के लुंबिनी क्षेत्र में पाया। इस दौरान उनके पास मौजूद दो लाख रुपये गायब थे...