जौनपुर, मई 8 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नालापार स्थित नावघाट मोहल्ले में एक वृद्ध के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में उसकी पत्नी ने दो लोगों पर पति को अपने साथ ले जाने तथा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नालापार निवासी हीरामनी देवी पत्नी बंगाली निषाद ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति 65 वर्षीय बंगाली निषाद वायरिंग का कार्य करते हैं। आरोप है कि छह मई की रात करीब 9:30 बजे साहबलाल निषाद पुत्र रामसूरत निषाद तथा शम्भू निषाद पुत्र स्व. पतीराज निषाद उन्हें काली मंदिर स्थित एक पान की दुकान के पास से अपने साथ लेकर गए थे। यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता महिला के शव को पहाड़ी में ले जाकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.