रहस्यमय ढंग से चार किशोर लापता, मचा हड़कंप
सोनभद्र, मई 11 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी से चार किशोरों के अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेणुकूट चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय आलोक कुमार पाल पुत्र नंदू पाल, 12 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र पिंटू राम, 16 वर्षीय अनिकेत कुमार पुत्र अनिल भारती तथा 15 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र सुनील राम बीते 9 मई की शाम से घर से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और चारों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.