देवरिया, अप्रैल 28 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव में सोमवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल पाई गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कौलाचक गांव निवासी बदरुन निशा,पत्नी यूनुस खान, की माली हालत ठीक नहीं है वह अपनी दो बेटियों के साथ बकरियां पालकर जीविका चलाती हैं। उनके पास कुल छह बकरियां थीं। सोमवार रात रोज की तरह उन्होंने सभी बकरियों को खिला-पिला कर पास के शेड में बांध दिया और बगल के कमरे में सोने चली गईं।मंगलवार सुबह जब वह बकरियों को खोलने पहुंचीं तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पांच बकरियां खून से लथपथ मृत अवस्था में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.