मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मीनापुर हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरी थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से दो नाबालिग किशोरियां रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। दोनों चचेरी बहन हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह मकसूदपुर गांव के राजेश राय की पुत्री मौसमी कुमारी (12) और वीरचंद्र कुमार की पुत्री रुचि कुमारी (7) रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। जानकारी के मुताबिक घर के बगल में बख्तोर भूइयां की पूजा हो रही थी। पहले तो परिजनों को लगा कि दोनों बच्चियां पूजा देखने गई होगी। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटी तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लगातार तलाशने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने मंगलवार की सुबह रामपुर...