रहस्यमयी आग की घटनाओं से दहशत, प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण
कोडरमा, जून 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पंचायत नईटांड़ में विकास पासवान के आवासीय भवन में बार-बार स्वतः आग लगने की घटनाओं को लेकर बीडीओ गौतम कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से घर में रखे खाद्य पदार्थ, कपड़े, फर्नीचर, आभूषण रखने के स्थान सहित अन्य घरेलू सामानों में अनियमित रूप से अचानक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से परिवार के सदस्य भय और चिंता के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीडीओ गौतम कुमार ने जले हुए सामानों तथा आग लगने के कथित स्थलों का अवलोकन किया। हालांकि प्रथम दृष्टया स्थल निरीक्षण से आग लगने के कारणों का स्पष्ट एवं वैज्ञानिक निर्धारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.