गोपालगंज, अप्रैल 13 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र स्थित रहषु भगत मंदिर परिसर में विगत दस अप्रैल को पूजा करने आई एक महिला के गले से अज्ञात चोरों ने मंगलसूत्र की चोरी कर ली। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत रेवती थाना क्षेत्र के रेवती गांव निवासी आदित्य कुमार चौहान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आदित्य कुमार चौहान ने बताया है कि वे 10 अप्रैल को अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए रहषु मंदिर आए थे। इसी दौरान उनकी भाभी सोनू देवी के गले से अज्ञात चोरों ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन मंगलसूत्र का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आदित्य कुमार चौहान ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...