अमरोहा, फरवरी 27 -- रहरा। गुरुवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें एडीएम एवं चकबंदी आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने चकबंदी से संबंधित समस्या सुनीं। कुल 10 समस्या सामने आईं। कई किसानों ने रकबा कम होने तो किसी ने चक मार्ग व चकों को इधर से उधर किए जाने की शिकायत की। एडीएम ने कहा कि चारागाह भूमि की खाली किया जाएं। जमीन को लेकर किसान आपस में झगड़ा नहीं करें, जो कोई समस्या है, उसे अफसरों के सामने रखें। समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान पति नन्हे सिंह, समरपाल सिंह, संजय कुमार, विशाल त्यागी व चकबंदी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.