अमरोहा, मार्च 9 -- रहरा। थाना क्षेत्र के गांव पौरारा की मढैया में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के अर्जुन, कोशिंद्र, रामवीर, विजय व अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अजीत का कहना है कि उसकी माता फूलवती गांव में डेयरी पर शाम के वक्त दूध बेचने जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव के दौरान अजीत, कल्लू, लक्ष्मी व फूलवती घायल हो गए। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...