रहरा में घर में घुसकर दंपति से मारपीट, घायल
अमरोहा, मई 25 -- थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी महीपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को वह घर पर सो रहा था कि इस दौरान गांव के पांच लोग अचानक घर आ धमके और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। महीपाल घायल हो गया। पत्नी वीरवती बचाने के लिए दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। अस्पताल में पति-पत्नी का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.