अमरोहा, दिसम्बर 19 -- हसनपुर, संवाददाता। रिश्तेदारी से बुधवार शाम को लौट रही महिला को लिफ्ट देकर बाइक सवार ने आभूषण व नकदी लूट ली। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को आपबीती सुनाई। थाने में तहरीर दी गई है। जांच में जुटी पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी निवासी झुमकिया देवी पति शंकर सिंह के संग रिश्तेदारी में गई थी। बुधवार शाम शंकर ने पत्नी को अपने साढू के साथ बाइक पर बैठाकर घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि शंकर का साढू झुमकिया को रहरा थाना क्षेत्र के दौरारा गांव के अड्डे पर उतार कर अपने घर चला गया। झुमकिया अलीगढ़ मार्ग स्थित अड्डे पर खड़ी होकर सवारी का इंतजार करने लगी। झुमकिया का कहना है कि इसी दौरान एक बाइक सवार आया और लिफ्ट देते हुए बताया कि वह भी खैलिया पट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.