गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शिवकुमार तिवारी हत्याकांड के तीन दिन बाद सामने आया वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वायरल वीडियो में अधिवक्ता के पिता शिवकुमार जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते नजर आ रहे हैं और नाबालिग उन पर लगातार तलवार से हमला करता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं रुकता है। रोकने के लिए कोई आगे बढ़ता है तो उसे भी हमले की धमकी देता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो शिवकुमार की हत्या के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग आरोपित ई-रिक्शा रोककर घायल शिवकुमार को घेर रहा है। ई-रिक...