नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में 188 रनों का पीछा करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली। गुरबाज ने अपनी इस पारी में 42 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 7 छक्कों के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। यह भी पढ़ें- डी कॉक ने डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 18 पारियों में 35 छक्के हो गए हैं। वहीं ...