रांची, मार्च 2 -- रांची। रहमानी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से माहे रमजान के मौके पर डोरंडा में इफ्तार पार्टी हुई। रहमानी ट्रस्ट के अध्यक्ष मिकाईल रहमानी ने कहा कि हमारा मुल्क बहुत प्यारा है। साथ ही साथ अपने मुल्क हिंदुस्तान के लिए अमन व शांति के लिए दुआ भी किए। मिकाईल रहमानी ने इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले तमाम रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर हाजी मजहर, फिरोज खान फैजी, शाहरुख सिद्दीकी, आदिल, मिर्जा गालिब, मुन्ना भाई, सुभानी साहब, इजराइल हुसैनी, डॉक्टर एस एस सिंह, वसीम अहमद,अमित कुमार, जिब्राइल रहमानी, जावेद अख्तर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...