रहमत शाह ने ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचकर रचा इतिहास, शुभमन गिल भी छूटे पीछे
दुबई, नवम्बर 11 -- अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तान रहमत शाह आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में किसी भी कैटेगरी के टॉप 10 में जगह बनाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 173 रन बनाने के बाद रहमत टेस्ट बल्लेबाजों में छह पायदान की छलांग के साथ सातवें नंबर पर आ गए हैं। इस पारी ने उन्हें करियर की सबसे अच्छी रेटिंग (735) भी दिलाई। मैच ड्रॉ रहा। यह रहमत की पांचवां टेस्ट शतक था और इस साल उनका दूसरा शतक था। उन्होंने भारत के कप्तान शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मारक्रम और श्रीलंका के बैट्समैन कामिंडू मेंडिस को पीछे छोड़कर पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई। गिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.