रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली, जून 8 -- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में जारी है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने भारत के खिलाफ फिफ्टी लगाई हो। बता दें, यह भारत और अफगानिस्तान के बीच मात्र दूसरा टेस्ट है। 2018 में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था और यहां से ही अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया था। अफगानिस्तान अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्हें सिर्फ तीन ही जीत नसीब हुई है। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अभी भी टीम से बाहर मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 564 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.