आरा, मार्च 16 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल्लाह रहमानी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को बहुत ही पाक महीना माना जाता है। रमजान के महीने को नेकी यानी अच्छे कार्यों का महीना भी कहा जाता है। रमजान के महीने में रोजे (व्रत) रखने, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। इस पूरे महीने में मुस्लिम संप्रदाय से जुड़े लोग ईश्वर की इबादत करते हैं। इस महीने की सबसे बड़ी खासियत है अल्लाह द्वारा दी गई हर नेमत के लिए उसका शुक्र अदा करना। रमजान के महीने में शब-ए-कदर में ईश्वर ने पवित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.