रहमगंज में बिना लाइसेंस की दवा दुकान में छापेमारी
दरभंगा, मई 20 -- लहेरियासराय। औषधि विभाग की टीम ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान पर छापेमारी की। इसमें 17 कार्टन में रखी 12 प्रकार की दवाएं जब्त की गई हैं। सहायक औषधि नियंत्रक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर ने गत 14 मई को मो. मेराज खान के यहां छापेमारी की थी। उनसे दवा दुकान का लाइसेंस मांगा गया। उन्होंने कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया। उस समय मजिस्ट्रेट नहीं होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकी। उनकी दुकान को सील कर दिया गया। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की गई। उसके बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में दुकान का सील तोड़ा गया। यह भी पढ़ें- जिले की दवा दुकानें आज रहेंगी बंद वहां से दवाएं जब्त की गई। औषधि नियंत्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.