रहने को कमरा दिया तो अन्य के ताले तोड़ना शुरू
कानपुर, जून 26 -- कल्याणपुर, संवादताता। कल्याणपुर में एक वृद्ध महिला ने अपनी बहू पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बहू को कोर्ट के आदेश पर एक कमरा रहने को दिया तो उसने कब्जा करने के उद्देश्य से अन्य कमरों के ताले तोड़ने शुरू कर दिए। साहब नगर निवासी बुजुर्ग रेनू सिंह ने बताया कि वह शुगर की मरीज हैं। उनके पुत्र श्रवण कुमार सिंह का विवाह वर्ष 2023 में लखनऊ निवासी प्राची सिंह से हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते मामला कोर्ट तक पहुंचा था। रेनू सिंह के अनुसार कोर्ट के आदेश पर 23 जून 2026 को बहू प्राची सिंह को घर में रहने के लिए एक कमरा उपलब्ध करा दिया गया था। आरोप है कि कमरे में रहने के बजाय प्राची सिंह ने घर के अन्य कमरों के ताले तोड़ने शुरू कर दिए। विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.