कानपुर, दिसम्बर 6 -- धान केन्द्रों में धान की खरीद चालू हो चुकी है। लेकिन सरसौल स्थित रहनस साघन सहकारी समिति धान केन्द्र में अभी तक ताला लटका हुआ है। यहां पर आने वाले किसान ताला देखकर लौअ रहे हैं। करीब एक माह में यहां पर पांच कुंतल ही धान की खरीद हुई है। रहनस के साघन सहकारी समिति धान केन्द्र में आने वाले किसान बदुआपुर निवासी सुरश, तिवारीपुर निवासी राजेन्द्र और कमालपुर निवासी विजय ने बताया कि केन्द्र में आये दिन ताला लटका रहता है। जिससे वे अपना धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। किसानों ने बताया कि यहां पर धान साफ करने के लिए लगाई गई डस्टर मशीन भी काफी समय से खराब पड़ी है। वहीं इस बारे में केन्द्र के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि एक नवंबर से धान की खरीद चालू है। लेकिन यहां पर डस्टर मशीन खराब होने से धान क्रय नहीं किया जा पा रहा है। इसकी शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.