रहटी जागीर में जाट महासभा की बैठक का आयोजन
बिजनौर, जून 12 -- क्षेत्र के गांव रेहटी जागीर में कावेन्द्र मलिक के आवास पर जाट महासभा की बैठक आयोजित हुई।शुक्रवार को लटूर सिंह की अध्यक्षता तथा अनिक चौधरी के संचालन में सम्पन्न बैठक में भाकियू टिकैत के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल चौधरी ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूनिवर्सल जाट मिशन के राष्ट्रीय महासचिव आदित चौधरी का नहटौर चौराहे पर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में जाट समाज को संगठित होकर समाज और संगठन को मजबूत बनाने तथा आरक्षण सहित अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान कावेन्द्र प्रधान, अशोक धनकड़, मोनू चौधरी, भूरे सिंह, सुरेंद्र चौधरी, वीर सिंह चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.