रस्सी से बांध देती रही इलेक्ट्रिक शॉक, देखती रही बेटी
फतेहपुर, जुलाई 6 -- औंग,संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हर कोई हतप्रभ है। चारपाई पर लहुलुहान हालत में रस्सियों से जकड़ा हुआ पड़ा पति, उसके पैर के अंगूठे में बिजली का तार फंसा कर इलेक्ट्रिक शॉक दे रही पत्नी और पास खड़ी बेटी। पड़ोसियों ने जब यह खौफनाक दृश्य देखा तो उनकी भी हालत खराब हो गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
घटनास्थल का विवरण वीडियो में साफ दिख रहा है कि संजीव चारपाई पर पड़े हुए तड़प रहा है। पैर के जिस अंगूठे में करंट लगाया गया है, वह झुलसा हुआ है। सिर से खून बहता दिख रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची थी। वह कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.