रस्सी से बांधकर बरसाए डंडे; गुजरात में लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाले फैसल को पुलिस ने दी ऐसी सजा
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- गुजरात के भावनगर में अपनी लिवइन पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस ने जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी की पिटाई उस वक्त की जब वे उसे क्राइम सीन दोबारा तैयार कराने के लिए मौके पर ले गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहले वे उसे पुलिस की गाड़ी से बांधकर डंडे मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह उसे नीचे बैठते और ताबड़तोड़ डंडे से मारते हैं। आरोपी की पहचान 20 साल के फैसल उर्फ खटकी लखानी के तौर पर हुई। उसे 40 साल की महिला काजलबेन बारैया की मौत के मामले में गिरफ़्तार किया गया है। महिला फैसल के साथ पिछले कुछ सालों से रह रही थी।पुलिस ने बताया क्यों की पिटाई घटना 3 सितंबर की है जब फैसल ने एक बहस के दौरान बस स्टैंड पर काजलबेन पर हमला किया था। इसके बाद 4 सितंबर को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.