गंगापार, अप्रैल 12 -- महिला ने अपनु दुधारू गाय को चरने के लिए घर से कुछ दूर खेत में बांध दिया था। अगले दिन वह बबूल के पेड़ में रस्सी से गला कसा हुआ मरी हालत में मिली थी। शिकायत के 10 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम गढचम्पा निवासी शाहीन बानो पत्नी अली अकबर का कहना है कि उसने अपनी गाय को 31 मार्च को खेत के पास घास चरने के लिए बांध दी थी। शाम को जब खेत में गई तो गाय नहीं मिली। अगले दिन एक अप्रैल को उसकी दुधारू गाय बबूल के पेड़ में बंधी मरी हुई मिली। उसका गला कसा हुआ था। एक अप्रैल को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीसीबी से गड्ढा खुदवाकर गाय को जमीन में दफन करवा दिया। शाहीन बानो ने 2 अप्रैल को अज्ञात लोगों पर गाय का गला कस कर मार डालने का आरोप लगाते हुए मऊआइमा थाने में तहरीर दी थी। दस दिन बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.