रस्सी टूटने से फांसी लगा रही महिला की बच गई जान
कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मछरिया में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रस्सी कमजोर होने के चलते वह टूट गई, जिससे वह बच गई। हालांकि हालत अभी भी उसकी गंभीर बनी हुई है। ग्राम मछरिया निवासी प्रियंका (24) पत्नी अमित ने घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे आहत होकर प्रियंका अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसने कमरे के अंदर कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने बचाया बताया गया कि फांसी लगाने के दौरान रस्सी कमजोर होने के कारण अचानक टूट गई, जिससे प्रियंका नीचे जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.