हरदोई, मार्च 27 -- हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शर्मा बिलालपुर गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। गांव निवासी नागेश पाल (18) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके ताऊ सीताराम के अनुसार नागेश हाल ही में होली के पर्व पर गांव आया था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजन फिलहाल मौत के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं। इंस्पेक्टर अरविंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.